ePaper

छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Updated at : 21 Aug 2024 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

विज्ञापन

रामगढ़. शहर के न्यू बस स्टैंड के पास आदर्श नगर में 14 वर्षीय छात्र ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गयी. जानकारी के अनुसार, बुधवार दोहपर 2.30 बजे आदर्श नगर निवासी अशरफ 14 वर्ष (पिता स्व असलम) घर के बाथरूम की छत की कुंडी से फांसी लगा ली. घर के लोगों की आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो धक्का देकर दरवाजा खोला गया. देखा गया कि अशरफ फांसी से लटका हुआ है. शोर मचाने पर लोग पहुंचे, और पुलिस को सूचना दी. अशरफ की बुआ उसे बचपन से अपने घर में रख कर उसकी देखभाल कर रही थी. अशरफ श्रीकृष्णा विद्या मंदिर का छात्र था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola