एसटी-एससी-ओबीसी काउंसिल की बैठक, संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भुरकुंडा में एसटी-एससी-ओबीसी काउंसिल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान चलाने और नए सदस्यों को जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. साथ ही, टंडवा प्रखंड में नाबालिग से दुष्कर्म के कथित मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई.

विज्ञापन

भुरकुंडा. आंबेडकर स्थल भुरकुंडा के प्रांगण में रविवार को एसटी-एससी-ओबीसी काउंसिल की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रेम पासवान ने की. संचालन उमेश बेदिया ने किया. बैठक में केंद्रीय सदस्य अरुण कुमार राम, जगन्नाथ पासवान व बालेश्वर राम मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन

बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान चलाने और नये लोगों को संगठन से जोड़ने को लेकर चर्चा हुई. टंडवा प्रखंड में नाबालिग से दुष्कर्म के कथित मामले पर भी चर्चा की गयी. सदस्यों ने मामले की निष्पक्ष जांच और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की, ताकि किसी निर्दोष को सजा न मिले और दोषी भी बच नहीं सके.

बैठक में आजाद भुइंया, पारस साव, महादेव मांझी, अवधेश पासवान, राजेंद्र करमाली, धनेश महली, लखन मुंडा, राजन राम, कंचन दास, कुंदन कुमार, करण समेत अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola