घाटी में चलने वाले ओवर स्पीड वाहनों पर कार्रवाई करें : डीसी

Updated:
विज्ञापन
घाटी में चलने वाले ओवर स्पीड वाहनों पर कार्रवाई करें : डीसी

घाटी में चलने वाले ओवर स्पीड वाहनों पर कार्रवाई करें : डीसी

विज्ञापन

:::जिला सड़क सुरक्षा समिति और पर्यावरण व प्रदूषण नियंत्रण की बैठक रामगढ़. जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गुरुवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में हुई. उपायुक्त ने चुटूपालू घाटी में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की. कहा कि वर्तमान में घाटी में लगायी गयी स्ट्रीट लाइट नियमित रूप से जलनी चाहिए. उपायुक्त ने घाटी क्षेत्र में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगाये गये साइन बोर्ड की संख्या में वृद्धि कर वाहनों का स्पीड कम करने पर विचार -विमर्श किया गया. उपायुक्त ने घाटी में ओवर स्पीडिंग पर रोक लगाने, घाटी में हाई मास्ट लाइट लगाने, सीसीटीवी कैमरे, वाहन जांच अभियान व ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने काे कहा. उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने व अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए समय-समय पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाने को कहा. सड़क दुर्घटना के दौरान अस्पताल पहुंचने वाले मददगारों को सम्मानित करने, लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने काे कहा. एसपी ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने व वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से जिले के सभी क्षेत्रों में सभी थाना प्रभारी को नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने काे कहा. प्रदूषण मानक के पालन की जांच करें : उपायुक्त उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित बैठक हुई. बैठक में एसपी अजय कुमार भी मौजूद थे. उपायुक्त ने प्रदूषण नियंत्रण परिषद के अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्र में संचालित कारखानों का नियमित रूप से जांच करने, प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन सुनिश्चित करने व जिन कारखानों द्वारा प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, उन पर कार्रवाई करने काे कहा. उपायुक्त ने एसपी सहित अन्य अधिकारियों के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदूषण मॉनिटरिंग उपकरणों को स्थापित करने व बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन पर चर्चा की. उधर, जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में योजना का लाभ लेने के उद्देश्य से 46 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola