जमीन-राजस्व से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगा शिविर, मांडू में करीब 100 आवेदन जमा

Updated:
विज्ञापन

फोटो 20 केदला 02 कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

मांडू प्रखंड में आयोजित तीन दिवसीय विशेष राजस्व शिविर में सैकड़ों आवेदन आए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया। अधिकारियों ने बिचौलियों से सावधान रहने को कहा।

विज्ञापन

मांडू: मांडू प्रखंड सभागार में आयोजित तीन दिवसीय विशेष राजस्व शिविर में लोगों ने अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में आवेदन जमा किया. शिविर में करीब एक सौ आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिविर में मुख्य रूप से रामगढ़ जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का मांडू अंचल अधिकारी तृप्ति विजय कुजूर शामिल थी. अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

मौके पर अंचल अधिकारी तृप्ति विजय कुजूर ने कहा कि राजस्व से संबंधित किसी भी समस्या को लेकर लोग सीधे अंचल कार्यालय में संपर्क करें. उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान किया जायेगा. उन्होंने आमजनों से बिचौलियों के चक्कर में नहीं पड़ने की अपील की. शिविर के दौरान सभी हल्का कर्मचारी एवं अंचल कर्मी मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola