मुख्यमंत्री पशुधन योजना से मांडू में रोजगार की राह आसान, 14 लाभुकों को मिली मुर्गीपालन यूनिट

Updated:
विज्ञापन

फोटो 20 केदला 04 कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

मांडू प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 14 लाभुकों को बॉयलर और लेयर यूनिट की परिसंपत्तियां वितरित की गईं। जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

रामगढ़: रामगढ़ के मांडू प्रखंड मुख्यालय परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मांडू प्रमुख चंद्रमणि देवी व प्रखंड विकास पदाधिकारी रीना कुजूर उपस्थित थी. मौके पर 11 यूनिट बॉयलर योजना एवं 3 यूनिट लेयर योजना के लाभुकों को परिसंपत्तियां उपलब्ध करायी गयी. योजना के तहत लाभुकों को 500-500 चूजे, उनके लिए दाना, खाने-पीने के बर्तन सहित आवश्यक सामग्री प्रदान की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार तिवारी ने लाभुकों को चूजों के रखरखाव, खान-पान, स्वच्छता एवं बीमारी से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने लाभुकों से कहा कि चूजों की नियमित देखभाल एवं उचित प्रबंधन कर वे इससे अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं.

कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनीता सिंह, मांडू चट्टी मुखिया अनीता देवी, मांडूडीह मुखिया बैजनाथ राम, मांडू विधायक प्रतिनिधि बालेश्वर भुईयां उर्फ छोटे, विधायक प्रतिनिधि लालचन्द महतो मोहम्मद मिस्टर आलम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola