रामगढ़ में अतिक्रमण पर चला छावनी परिषद का बुलडोजर, टायर मोड़ से ब्लॉक चौक तक हटाईं दुकानें-झुग्गियां

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 20 आर-4 अवैध दुकानों को हटाते छावनी परिषद की टीम. | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ छावनी परिषद ने टायर मोड़ से ब्लॉक चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अवैध पोस्टर, बैनर और दुकानों को हटाकर शहर को स्वच्छ बनाने की पहल की गई।

विज्ञापन

रामगढ़: छावनी परिषद रामगढ़ द्वारा स्वच्छ रामगढ़, सुंदर रामगढ़ के तहत गुरुवार को अवैध रूप से संचालित दुकानों, झुग्गी-झोपड़ी, पोस्टर व अवैध कब्जे को हटाया गया. यह अभियान शहर के टायर मोड़ से ब्लॉक चौक तक चलाया गया. छावनी परिषद के कर्मियों ने अवैध रूप से लगाए गए बैनर व पोस्टर जब्त किए.

आपके शहर में

विज्ञापन

छावनी के कर्मी ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि कार्रवाई से पहले पिछले 15 दिनों से प्रचार वाहन के माध्यम से माइकिंग कर दुकानदारों को जानकारी दी गई थी. अवैध अतिक्रमण हटाने एवं नियमों का पालन करने को लेकर लोगों को हिदायत भी दी गई थी. उन्होंने बताया कि लोगों से अपने प्रतिष्ठान के आगे लगाए गए अवैध बैनर-पोस्टर समय रहते हटाने को कहा गया था.

छावनी परिषद ने लोगों से निर्धारित स्थानों पर ही दुकान लगाने की अपील की. मौके पर छावनी के कर्मी ओम प्रकाश चौहान, सुरेश प्रसाद, राजेश पांडेय, दिलीप कुमार, सनोज कुमार, अविनाश गोप, मिंटु राम, लाल बाबू, गुलचंद, जमादार दिलीप राम सहित अन्य मौजूद थे.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola