समाजसेवी शालीग्राम महतो का निधन, शोकसभा में दी गयी श्रद्धांजलि
गोला प्रखंड के सोसोखुर्द निवासी समाजसेवी शालीग्राम महतो (45) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. शालीग्राम महतो सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते थे.
मगनपुर (रामगढ़). गोला प्रखंड क्षेत्र के सोसोखुर्द निवासी समाजसेवी शालीग्राम महतो (45) का लंबे समय से बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया. उनके निधन की खबर से गांव व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है. शालीग्राम महतो सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. समाज में किसी के सुख-दुख में वे हमेशा सहयोग के लिए आगे रहते थे.
उनके निधन के बाद आयोजित शोकसभा में लोगों ने दिवंगत शालीग्राम महतो के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को हमेशा याद किया जायेगा. वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनके निधन से परिजनों के साथ-साथ सगे-संबंधियों और शुभचिंतकों में शोक है.
शोकसभा में पंचायत के मुखिया मो. लईक अहमद, बजरंग कुमार महथा, धुमानाथ महतो, त्रिभुवन महतो, संजय महतो, बानेश्वर महतो, बालेश्वर महतो, मुरली महतो, लालमोहन महतो, दीना महतो, गोलकनाथ महतो, गौरीशंकर महतो, राधा महतो, कामेश्वर महतो, दिनेश्वर महतो, गौरी महतो, रामलाल महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाज के लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए