शोध पर ध्यान केंद्रित करने के लिए किया प्रेरित

Updated:
विज्ञापन
शोध पर ध्यान केंद्रित करने के लिए किया प्रेरित

शोध पर ध्यान केंद्रित करने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन

रामगढ़. राधा गोविंद विश्वविद्यालय में मशीन लर्निंग पर कार्यशाला हुई. इस अवसर पर बंगाल के मानभूम महाविद्यालय के प्रो पल्लव कुमार दास ने व्याख्यान दिया. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह ने प्रतिभागियों से अधिक शोध पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया. सचिव प्रियंका कुमारी ने कार्यक्रम की सराहना की. विभागाध्यक्ष डॉ अवनीश कुमार ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डॉ संजय कुमार ने प्रतिभागियों एवं विशेषज्ञों का स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय के व्याख्याता वैष्णवी ने किया. मौके पर राधा गोविंद विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो निर्मल कुमार मंडल, परीक्षा नियंत्रक प्रो अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, इंजीनियरिंग संकाय एवं कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के व्याख्याता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola