खरसावां गोलीकांड के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

खरसावां गोलीकांड के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
गिद्दी. भाकपा माले ने गुरुवार को सुइयाडीह गांव में भैयालाल हेंब्रम का शहादत दिवस मनाया. खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए निर्दोष आदिवासियों को याद किया गया. सर्वप्रथम शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. मौके पर भाकपा- माले के नेता सोहराय किस्कू ने कहा कि भैयालाल हेंब्रम की शहादत कभी भुलायी नहीं जा सकती है. उनका जो सपना था, उसे पूरा करने के लिए संघर्ष तेज किया जायेगा. उन्होंने कहा कि खरसावां गोलीकांड आदिवासी समाज के इतिहास में अन्याय व दमन की अमिट गाथा है. आज भी आदिवासी समाज अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है. खरसावां के शहीदों की कुर्बानी हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. इस अवसर पर रस्का हेंब्रम, मनाराम हेंब्रम, सुनील कुमार किस्कू, धनु टुडू, ठुडका टुडू, जितेंद्र हेंब्रम, बबलू हेंब्रम, संदीप किस्कू, कोरेन टुडू, तालो मांझी, अजय सोरेन, जुनू किस्कू, छोटेलाल टुडू, गोविंद टुडू, मोहन हेंब्रम, सोनाराम टुडू, बाबूलाल सोरेन, तालकु देवी, करमी देवी, सुजाता हेंब्रम, बोबिता हेंब्रम, रेशमा देवी, मंजू देवी, पैरो देवी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




