हनुमान अंश की विशेष स्क्रीनिंग में उमड़े दर्शक, फिल्म ने दिया भक्ति और सेवा का संदेश
राजीव पिक्चर पैलेस में ‘हनुमान अंश’ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान मौजूद विहिप कार्यकर्ता और दर्शक. | Prabhat Khabar Network
विश्व हिंदू परिषद रामगढ़ ने नीम करौली बाबा से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की. फिल्म ने ईश्वर की खोज, साधना और मानव सेवा का गहरा संदेश दिया. दर्शकों ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर फिल्म का अनुभव किया.
रामगढ़. विश्व हिंदू परिषद रामगढ़ जिला के तत्वावधान में सोमवार को राजीव पिक्चर पैलेस में नीम करौली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष स्क्रीनिंग करायी गयी. इसमें सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चों ने फिल्म देखी. स्क्रीनिंग से पहले सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. फिल्म में एक बालक की ईश्वर की खोज से लेकर साधना, वैराग्य, हनुमान भक्ति और मानव सेवा की यात्रा को दर्शाया गया है. नीम करौली बाबा से जुड़े रेल यात्रा के प्रसंग, साधना और सेवा भाव को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है. भावपूर्ण प्रसंगों के दौरान कई दर्शक भावुक नजर आये. विहिप जिला अध्यक्ष संतु भाई मानिक ने कहा कि फिल्म ने बाबा के जीवन के माध्यम से भक्ति, सेवा और समर्पण का संदेश प्रभावी ढंग से दिया है. जिला मंत्री छोटू वर्मा ने कहा कि सच्ची भक्ति पूजा तक सीमित नहीं, बल्कि मानव सेवा और जरूरतमंदों की मदद में भी है. मौके पर रमा शर्मा, भागीरथ पोद्दार, महेंद्र ठाकुर, नंदकिशोर राम, अनामिका श्रीवास्तव, अर्चना महतो, विनय शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए