अभिभावक बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें : विधायक
Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 30 Jan 2026 11:55 PM
अभिभावक बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें : विधायक
रामगढ़. पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मांडू में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मांडू विधानसभा के विधायक निर्मल महतो ने की. विधायक श्री महतो ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की. कहा कि मेरी अपील है कि अभिभावक अपने बच्चों की नियमित रूप से विद्यालय भेजें. कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने झारखंडी संस्कृति व परंपरा से विधायक का स्वागत किया गया. धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सरेंद्र साव, दिनेश यादव, महमूद अंसारी, एमडी इस्लाम, दारा बेदिया, कलीम अंसारी, लीला देवी, महेंद्र महतो, पूर्ण चंद, राजकुमार, विवेकानंद, जगन सिंह, सुनीता कुमारी, रेणु कुमारी, स्वागतम, रूबी कुमारी, गीता कुमारी, शबनम आरा, अनीता कुमारी मौजूद थे. इस अवसर पर विद्यालय के एसएमसी सदस्य, विद्यार्थी व शिक्षक को सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










