सयाल में महिला ने फंदे से लटक कर दी जान

Updated:
विज्ञापन
सयाल में महिला ने फंदे से लटक कर दी जान

सयाल में महिला ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन

उरीमारी. भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सयाल प्रिंस रोड निवासी दीपक कुमार की पत्नी पूनम देवी (24) मंगलवार की देर शाम घर के कमरे में झूलती पायी गयी. दीपक ने उसे फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. दीपक के अनुसार, घर में वे दोनों ही रह रहे थे. वह शाम को बाहर चला गया था. शाम करीब 6.30 बजे घर लौटा, तो उसकी पत्नी फंदे से टंगी थी. आनन-फानन में उसे उतार कर अस्पताल पहुंचाया. मामले की सूचना पर भुरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में ले लिया. फिलहाल घटना के पीछे के कारण का पता नहीं चल सका है. दीपक ने बताया कि वह मूल रूप से बड़कागांव का रहने वाला है. वर्ष 2020 में उसकी शादी हुई थी. सयाल में दोनों रह रहे थे. दूसरी ओर, घटना की सूचना पर मंगलवार की रात दीपक की मां व बहन भी सयाल पहुंचे. बुधवार मृतका पूनम के पिता संजय राम चंद्रवंशी, जीजा सोनू चंद्रवंशी, भाई मनीष चंद्रवंशी व बहन पूजा देवी बुधवार को सयाल पहुंचे. बताया गया कि पूनम करीब चार तक मायके में रहने के बाद कुछ दिन पहले ही पति के पास आयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola