नेशनल किक बॉक्सिंग में प्रवीण को मिला स्वर्ण पदक

Published by :SAROJ TIWARY
Published at :22 Jul 2025 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
नेशनल किक बॉक्सिंग में प्रवीण को मिला स्वर्ण पदक

नेशनल किक बॉक्सिंग में प्रवीण को मिला स्वर्ण पदक

विज्ञापन

रामगढ़. बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में 16 से 20 जुलाई तक नेशनल सीनियर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें 29 राज्य, चार केंद्र शासित प्रदेश, असम राइफल, अरुणाचल प्रदेश पुलिस बल सहित 1320 खिलाड़ियों ने भाग लिया. झारखंड टीम ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक हासिल किया. रामगढ़ निवासी प्रवीण कुमार ने 86 किलोग्राम के वन इवेंट में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. सेमी फाइनल में उन्होंने हरियाणा के खिलाड़ी को पहले ही राउंड में नॉकआउट कर फाइनल में प्रवेश किया. पहले राउंड में ही तकनीकी नॉकआउट से विजयी होकर लगातार दूसरा राष्ट्रीय स्वर्ण पदक हासिल किया. झारखंड के पीयूष कांत ने रजत पदक प्राप्त किया. फाइनल में तेलंगाना से हुए मुकाबले में वह मामूली अंतर से पीछे रहे. इस प्रदर्शन के लिए झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी है. अध्यक्ष बीसी ठाकुर ने इस उपलब्धि को झारखंड के लिए गौरव की बात कही. स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार ने कहा कि उन्हें राज्य का नेतृत्व करने का अवसर मिला है. भविष्य में वह और भी बेहतर करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola