सरस मेला में रामगढ़ की सखी मंडल के उत्पाद बने आकर्षण

Updated:
विज्ञापन
सरस मेला में रामगढ़ की सखी मंडल के उत्पाद बने आकर्षण

सरस मेला में रामगढ़ की सखी मंडल के उत्पाद बने आकर्षण

विज्ञापन

रामगढ़. रांची मोरहाबादी मैदान में आयोजित सरस मेला में रामगढ़ की सखी मंडल का उत्पाद भी देखने को मिल रहा है. सखी मंडल की महिलाओं के उत्पाद आकर्षण का केंद्र हैं. मेला 14 दिन तक चलेगा. मेले में रामगढ़ की महिला उद्यमियों द्वारा तैयार उत्पादों की अच्छी बिक्री हो रही है. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के सहयोग से मेले में रामगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व तीन महिला उद्यमी कर रही हैं. उनके स्टॉल पर दर्शकों की भीड़ देखी जा रही है. कृष्णा महिला समूह की सोनी कुमारी की व्हीट स्ट्रॉ आर्ट आकर्षण का केंद्र है. गेहूं के डंठल से बनी कलाकृतियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं. पतरातू के अमर दिव्यांग महिला समूह की अमरजीत कौर के स्टॉल पर पापड़ व मुरब्बा जैसे पारंपरिक उत्पादों की अच्छी मांग है. मां लक्ष्मी आजीविका सखी मंडल की संगीता देवी द्वारा तैयार बांस से बने सजावटी व घरेलू उत्पाद भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. रामगढ़ की इन महिलाओं की भागीदारी से ग्रामीण आजीविका गतिविधियों और महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा मिल रहा है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola