ePaper

एनएचएआइ व सड़क निर्माण कंपनी की मनमानी के खिलाफ सांसद ने की पहल

Updated at : 17 Oct 2025 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
एनएचएआइ व सड़क निर्माण कंपनी की मनमानी के खिलाफ सांसद ने की पहल

मनमानी के खिलाफ सांसद ने की पहल

विज्ञापन

गोला. गोला प्रखंड के बरियातू गांव में शुक्रवार को सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीण, एनएचएआइ अधिकारी व भारतमाला परियोजना प्रतिनिधियों के बीच गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की मौजूदगी में बैठक हुई. ग्रामीणों ने कंपनी पर मनमानी तरीके से कार्य करने, आवागमन के रास्ते को बाधित करने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी जतायी. ग्रामीणों ने फ्लाईओवर निर्माण की मांग के साथ बकाया राशि व क्षतिपूर्ति की मांग भी रखी. सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कंपनी प्रबंधन व एनएचएआइ अधिकारियों को निर्देश दिया कि जब तक ग्रामीणों की जायज मांगें पूरी नहीं की जायेंगी, तब तक सड़क निर्माण कार्य स्थगित रखा जाये. बैठक में रणधीर कुमार बसरिया, सुनील राज चक्रवर्ती, देवचरण महतो, चरण मुंडा, भवानी महतो, सेवकी महतो, हीरा प्रमाणिक, गणेश महतो, रामलोचन महतो, रामचरण महतो, देवकी महतो, लगन मुंडा, महेंद्र मुंडा, सुनील कुमार महतो, कृपाल महतो, देवपाल महतो, मनोज महतो, ताजो देवी, पार्वती देवी, अनीता देवी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola