जयंत सिन्हा ने शहर की समस्याओं पर किया विमर्श
Updated at : 17 Dec 2025 10:20 PM (IST)
विज्ञापन

जयंत सिन्हा ने शहर की समस्याओं पर किया विमर्श
विज्ञापन
रामगढ़. हजारीबाग के पूर्व सांसद जयंत सिन्हा बुधवार को रामगढ़ के पूर्व विधायक शंकर चौधरी के आवास पहुंचे. इस दौरान रामगढ़ शहर सहित विभिन्न जन मुद्दों पर चर्चा की. पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने पूर्व सांसद जयंत सिन्हा का स्वागत किया. पूर्व सांसद जयंत सिन्हा ने विकास नगर फुटओवर ब्रिज के कार्य पूरे होने पर खुशी जतायी. कहा कि इसके लिए लंबे समय से प्रयास किया जा रहा था. रामगढ़ शहर में प्रदूषण गंभीर समस्या है. इससे राहत के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है. डीएमएफटी के तहत कुछ कार्य हुए हैं, लेकिन कई महत्वपूर्ण योजनाएं अब तक पूरी नहीं हो सकीं. उनके द्वारा शिलान्यास किया गया बस स्टैंड अब तक शुरू नहीं हुआ है. इससे पुराने बस स्टैंड से परिचालन जारी है और जाम की समस्या बनी है. छावनी क्षेत्र से शहरी इलाकों को हटा कर नगर परिषद में शामिल करने का कार्य लंबित है. इसके पूरे होने पर शहरवासियों को लाभ मिलेगा. मौके पर प्रकाश मिश्रा, रवींद्र शर्मा, अशोक जैन, प्रदीप गुप्ता, कमलनाथ महतो, मुन्ना विश्वकर्मा, महेश मालाकार, सुमन सिंह, भगवान साहू मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




