इंस्पायर अवार्ड में मयंक व श्रेयांश को मिली सफलता

Updated:
विज्ञापन
इंस्पायर अवार्ड में मयंक व श्रेयांश को मिली सफलता

इंस्पायर अवार्ड में मयंक व श्रेयांश को मिली सफलता

विज्ञापन

भुरकुंडा. ओपी जिंदल स्कूल के छात्र मयंक आनंद व श्रेयांश राज का चयन मानक इंस्पायर अवार्ड 2026 के द्वितीय चरण के लिए हुआ है. इस वर्ष राज्य से 1160 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. इसमें पतरातू प्रखंड से 10 विद्यार्थी शामिल हैं. श्रेयांश राज ने अपने प्रोजेक्ट एंटी स्लीप अलार्म गॉगल विद इंजन कट-ऑफ पेश किया था, जो वाहन चालकों को नींद आने की स्थिति में सचेत करने का काम करता है. मयंक आनंद ने प्रोजेक्ट पोर्टेबल डस्टर प्रस्तुत किया, जो दैनिक उपयोग में सुविधा व स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. स्कूल के प्राचार्य ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह विद्यार्थियों की उनकी जिज्ञासा, मेहनत व रचनात्मक सोच का परिणाम है. स्कूल ऐसे नवाचार के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करता रहता है. शैक्षिक संसाधनों से सुसज्जित ओपी जिंदल स्कूल का नया भवन जल्द विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होगा.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola