ePaper

साधना 91 फीसदी के साथ विद्यालय टॉपर

Updated at : 14 May 2025 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
साधना 91 फीसदी के साथ विद्यालय टॉपर

साधना 91 फीसदी के साथ विद्यालय टॉपर

विज्ञापन

चितरपुर. सीबीएसइ द्वारा जारी दसवीं की परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा प्रोजेक्ट के परीक्षार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. जानकारी के अनुसार, विद्यालय से 102 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें 70 प्रथम श्रेणी और 32 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. छात्रा साधना कुमारी 91 फीसदी अंक के साथ विद्यालय टॉपर बनी. रूपेश कुमार 90, मानशी पंडा 89, तन्नू भट्टाचार्य 88.6, नीरज कुमार महतो 88.6, प्रियांशु कुमार 88.6, शिवम कुमार 87, रागिनी कुमारी 86.8, शिवम मिश्रा 86.4, दुर्गेश तिवारी ने 85.8 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया.

प्राचार्य ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की : प्राचार्य उमेश प्रसाद सहित विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस सफलता को विद्यार्थियों के अलावा शिक्षकों एवं अभिभावकों के परिश्रम का परिणाम बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola