सावन की अंतिम सोमवारी पर टूटी झरना शिव मंदिर में भव्य जागरण
जागरण में शामिल लोग : प्रभात खबर
टूटी झरना शिव मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर भव्य जागरण का आयोजन हुआ. विधायक प्रदीप प्रसाद ने धार्मिक आयोजनों को सामाजिक एकता के लिए महत्वपूर्ण बताया.
कुजू से धनेश्वर प्रसाद की रिपोर्ट
आपके शहर में
सावन मास की अंतिम सोमवारी पर प्राचीन टूटी झरना शिव मंदिर परिसर में शिव शक्ति सेवा समिति की ओर से भव्य जागरण और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और जागरण कार्यक्रम में शामिल हुए.
धार्मिक आयोजन सेवा और सद्भाव की भावना को करते हैं मजबूत
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में सेवा, सद्भाव और एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं. सावन की अंतिम सोमवारी पर आयोजित यह कार्यक्रम भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है. ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को एक-दूसरे के साथ जुड़ने का अवसर मिलता है.
श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर परिसर में देर रात तक भक्ति गीतों और जयकारों का दौर चलता रहा. आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ : सावन की अंतिम सोमवारी पर रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति ने लगाया सेवा शिविर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए