विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में नियमित उपस्थिति जरूरी - सुनील

एसएस हाई स्कूल मांडू के शिक्षक सुनील कुमार ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है।
मांडू: एसएस हाई स्कूल मांडू के शिक्षक सुनील कुमार ने एक प्रेस बयान जारी का कहा कि आज के समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की चर्चा तो खूब होती है, लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी बात है विद्यार्थियों की विद्यालय में नियमित उपस्थिति है. कोई भी बच्चा तभी बेहतर ढंग से सीख सकता है, जब वह प्रतिदिन विद्यालय आये और पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय की अन्य गतिविधियों में भी भाग लें.
विद्यालय में बच्चे किताबों का ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ अनुशासन, समय का महत्व, आपसी सहयोग, जिम्मेदारी और नैतिक मूल्य भी सीखते हैं. कक्षा में शिक्षक के साथ सीधा संवाद, सहपाठियों के साथ चर्चा, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. यही कारण है कि विद्यालय में बिताया गया प्रत्येक दिन बच्चे के भविष्य को बेहतर बनाने में योगदान देता है.
राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी बच्चों के समग्र विकास पर बल देती है. समग्र विकास तभी संभव है, जब विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय आयें और शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का हिस्सा बनें. शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बेहतर नागरिक और जिम्मेदार व्यक्ति बनने की प्रक्रिया भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










