कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं ने चित्रों से दिया नशे को ना, जिंदगी को हां का संदेश

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय में मादक पदार्थ जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं व क्लब के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मादक पदार्थ जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की. छात्राओं ने कला के माध्यम से नशे के खिलाफ सशक्त संदेश दिया.

विज्ञापन

रामगढ़. इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से रविवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मादक पदार्थ जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य कला के माध्यम से छात्राओं को नशे के प्रति जागरूक करना और समाज में इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना था.

विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. छात्राओं ने अपनी विचारोत्तेजक कलाकृतियों के माध्यम से नशे से होने वाले नुकसान, पारिवारिक विघटन और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को कैनवास पर उकेरा. पेंटिंग के माध्यम से उन्होंने समाज को ‘नशे को ना और जिंदगी को हां’ कहने का संदेश दिया.

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब के पदाधिकारियों ने छात्राओं के हुनर और उनकी सोच की सराहना की. क्लब के सदस्यों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है. युवा वर्ग को इससे दूर रहकर देश के निर्माण में योगदान देना चाहिए.

कार्यक्रम में पिंकी कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभायी. मौके पर क्लब अध्यक्षा श्वेता जैन, एडिटर प्रियंका जैन, मनवीर कौर, जसमीत सोनी, नवलजीत कौर, मेघा बागड़िया, हरमीत कौर और निधि चौधरी मौजूद थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola