JPSC-JSSC भर्ती में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग, रामगढ़ में युवाओं ने निकाली सुधार यात्रा

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती में पारदर्शिता की मांग को लेकर रामगढ़ पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, जानें क्या है इसका मुख्य उद्देश्य.

विज्ञापन

रामगढ़ : जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही की मांग को लेकर निकाली गयी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा सोमवार को रामगढ़ पहुंची. यात्रा की शुरुआत लुकैयाटांड़ स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थल से हुई. इसके बाद गोला के डीवीसी चौक पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

24 जिलों में पहुंचेगी सुधार यात्रा

यहां से यात्रा आगे बढ़ी और रजरप्पा चौक तक पैदल यात्रा की गयी. इसके बाद यात्रा रामगढ़ कॉलेज गेट पहुंची, जहां से अभ्यर्थी व समर्थक पैदल सुभाष चौक पहुंचे. सुभाष चौक पर माल्यार्पण के बाद यात्रा आगे के लिए रवाना हुई. यात्रा के दौरान अभ्यर्थियों, युवाओं, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों व आम लोगों से संवाद कर भर्ती व्यवस्था में सुधार को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. आयोजकों के अनुसार यात्रा झारखंड के सभी 24 जिलों में पहुंचेगी.

भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग

इसका उद्देश्य भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है. मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो, मनोज यादव, रवि कुमार महतो, प्रेम नायक, रमेश कुमार महतो, पानेश्वर महतो, देवानंद महतो, रूपा महतो, लीलावती महतो, बिनोद महतो, सूरज कुमार महतो समेत अन्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: JPSC धांधली मामले में पांच आरोपियों की बेल पर सुनवाई, CID ने कोर्ट में सौंपी 1000 पन्नों की केस डायरी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola