कुपोषण रोकथाम में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, DC ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को एक माह में सुधार का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

समीक्षा बैठक करते उपायुक्त व अन्य : प्रभात खबर

रामगढ़ उपायुक्त ने कुपोषण रोकथाम और आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा की. सुधार न होने पर कर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई. जानिए पूरी खबर.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रामगढ़ जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यों को लेकर सोमवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में उपायुक्त ने सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिये.

कुपोषण रोकथाम की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को मुस्तैदी से कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि एक महीने में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई होगी. नन्हे कदम कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक कैलेंडर बनाने, बच्चों की स्वच्छता पर ध्यान देने और पोषण ट्रैकर के सूचकांकों में एक सप्ताह में सुधार करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी लाभार्थियों को समय पर पोषण योजनाओं का लाभ देने को कहा.

ये भी पढ़ें: गिद्दी में SIR के तहत नो मैपिंग मतदाताओं की जनसुनवाई, दस्तावेजों की जांच कर मामलों का किया गया निष्पादन

योग्य गर्भवती महिलाओं को योजना का लाभ देने का निर्देश

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कार्य में तेजी लाने को कहा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कोई भी योग्य गर्भवती महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए. उपायुक्त ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित और गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के साथ सभी प्रकार के पंजियों का नियमानुसार संधारण करने का निर्देश दिया.

दो माह में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा करने का निर्देश

विभाग एवं डीएमएफटी के माध्यम से जिले में नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होना है. इसे लेकर उपायुक्त ने भवन प्रमंडल को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर भवनों को हैंडओवर करने का निर्देश दिया. निर्माण की प्रक्रिया एक सप्ताह में शुरू कर दो महीने के भीतर पूरा करने को कहा गया. बैठक में शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं बहाल करने के निर्देश भी दिये गये.

समीक्षा के अंत में उपायुक्त ऋतुराज ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों और लेडी सुपरवाइजरों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी आशीष अग्रवाल, सीडीपीओ, एलएस सहित अन्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में एक ही रात आत्महत्या के दो मामले, व्यवसायी के पुत्र समेत दो लोगों की मौत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola