ईद मिलादुन्नबी पर रामगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 16 घंटे भारी वाहनों की नो-एंट्री
रामगढ़ में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 26 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. प्रशासन ने रूट बदला.
रामगढ़ से संजय शुक्ला की रिपोर्ट रामगढ़ जिले में ईद मिलादुन्नबी-2026 के अवसर पर यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिये 26 अगस्त की सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक रामगढ़ शहर में मालवाहक गाड़ी, ट्रक एवं भारी वाहनों के आवागमन को पूर्णतः बंद किया गया है.
आपके शहर में
अनुमंडल पदाधिकारी ने किया रूट लाइन में बदलाव
इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ कृष्ण मुरारी तिर्की ने रूट लाइन में बदलाव किया है. इसके तहत शनिचरा हाट से थाना चौक तक और थाना चौक से शनिचरा हाट तक मालवाहक गाड़ी, ट्रक एवं भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. पटेल चौक से नईसराय तक एवं नईसराय से पटेल चौक तक भी मालवाहक गाड़ी, ट्रक एवं भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
इसी प्रकार बरकाकाना से सुभाष चौक तक एवं सुभाष चौक से बरकाकाना तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी. हेसला रेलवे क्रॉसिंग से हेसला मस्जिद तक एवं हेसला मस्जिद से हेसला रेलवे क्रॉसिंग तक भी मालवाहक गाड़ी, ट्रक और भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए निर्णय
प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर यातायात को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की गयी है. यात्रियों एवं वाहन चालकों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील की गयी है.
ये भी पढ़ें: गिद्दी में SIR के तहत नो मैपिंग मतदाताओं की जनसुनवाई, दस्तावेजों की जांच कर मामलों का किया गया निष्पादन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए