करमाली जनजाति के सामाजिक विकास पर हुआ मंथन

Updated:
विज्ञापन

कोठार में सामाजिक बैठक में शामिल करमाली जनजाति के सामाजिक अगुवा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

करमाली जनजाति विकास समिति ने रामगढ़ में सामाजिक बैठक का आयोजन किया. इस बैठक में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता और नशा नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

रामगढ़: करमाली जनजाति विकास समिति की ओर से कृष्णा होटल, कोठार फोरलेन के निकट सामाजिक बैठक आयोजित की गयी. इसमें रामगढ़ व हजारीबाग जिले से पहुंचे सामाजिक अगुवाओं ने समाज के विकास और उन्नति को लेकर विचार-विमर्श किया.

विज्ञापन

बैठक में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता, दहेज प्रथा पर रोक और नशे के बढ़ते प्रभाव पर नियंत्रण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. वक्ताओं ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देने के साथ युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना जरूरी है. सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और सामूहिक प्रयास करने पर भी जोर दिया गया.

बैठक में अजित करमाली, संजीव करमाली, प्रकाश करमाली, महेश करमाली, जग्गू करमाली, सुभाष राम करमाली, पवन करमाली, कृष्णा करमाली, शशि करमाली, घनश्याम करमाली, धर्मनाथ करमाली, दिनेश करमाली, श्याम करमाली, किसुन करमाली, निर्मल करमाली, सूरज करमाली, अरुण करमाली व विक्की करमाली मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola