रामगढ़ : सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
रामगढ़ थाना क्षेत्र में फोरलेन पर सड़क हादसे का शिकार हुई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
रामगढ़. रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुहुवा फोरलेन के पास वाहन की चपेट में आने से घायल महिला की रिम्स रांची में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मामले में मृतका की बेटी मंजु राठौर के आवेदन पर रामगढ़ थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्राथमिकी के अनुसार, सुगीया निवासी सुनीता देवी (56) काम करने के लिए रामगढ़ स्थित सुजीत होटल जा रही थी. इसी दौरान हुहुवा फोरलेन के पास पीछे से किसी वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया. राहगीरों की सूचना पर होटल मालिक ने उन्हें सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रिम्स रांची रेफर कर दिया. रिम्स में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए