गणपति बप्पा की भक्ति और उल्लास में सराबोर हुआ चितरपुर, पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

भव्य पंडाल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चितरपुर प्रखंड गणपति महोत्सव की भक्ति और उल्लास में सराबोर है. विभिन्न स्थानों पर बने भव्य पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है. भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

विज्ञापन

चितरपुर : चितरपुर प्रखंड क्षेत्र में गणपति महोत्सव की धूम मची हुई है. विभिन्न गांवों और प्रमुख स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है. गणपति महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. रंग-बिरंगी विद्युत सजावट और आकर्षक साज-सज्जा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चितरपुर काली चौक में नव युवक संघ, मायल बाजार में स्वस्तिक क्लब, भगवती मंदिर में गणपति पूजा समिति, मारंगमरचा में नव युवक संघ तथा रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित हनुमान गणेश मंदिर में भव्य पंडाल का निर्माण कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी है. सभी पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था की गयी है. सुबह और शाम पूजा-अर्चना के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों में पहुंच रहे हैं. पूजा-अर्चना के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन कर मत्था टेक रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है.

वहीं, पूजा पंडालों में बज रही गणेश वंदना और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है. जगह-जगह गणपति बप्पा के जयकारे गूंज रहे हैं. गणपति महोत्सव को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है. शाम होते ही पूजा पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जा रही है. लोग परिवार के साथ पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश का आशीर्वाद ले रहे हैं. गणपति महोत्सव के कारण पूरे चितरपुर क्षेत्र में उल्लास, आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है.

मौके पर मुख्य संरक्षक पीयूष चौधरी, हर्ष चौधरी, मुनीलाल साव, प्रकाशदीप पटवा, अभिषेक पटवा, मनीष साव, अध्यक्ष विवेक साव, ओनिश साव, अनिल दांगी, दीपक साव, शंकर साव, कुणाल तिवारी, उत्तम पटवा, जयप्रकाश यादव, दिनेश महतो, संजय पटवा, कन्हैया पटवा, कृष्णा कुमार, मुकेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola