जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने किया रामगढ़ का दौरा

Updated:
विज्ञापन
जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने किया रामगढ़ का दौरा

जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने किया रामगढ़ का दौरा

विज्ञापन

अनुसूचित जनजाति एवं आदिम जनजाति के लाभुकों को योजना का शत -प्रतिशत लाभ दिलायें रामगढ़. जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद ने शनिवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया. उन्होंने समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर चौधरी ने संयुक्त सचिव सहित अन्य को प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन), धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं आदी कर्म योगी अभियान के तहत रामगढ़ जिले में हो रहे कार्यों की जानकारी दी. पीएम जनमन योजना के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संयुक्त सचिव ने अनुसूचित जनजाति एवं आदिम जनजाति के लाभुकों को मिल रहे आवास योजना, जल जीवन मिशन, विद्युत आपूर्ति की जानकारी ली. लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत लाभुकों को योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया. संयुक्त सचिव ने लाभुकों को सामुदायिक एवं व्यक्तिगत वन पट्टा के लाभ से संबंधित जानकारी ली. ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को सामुदायिक एवं व्यक्तिगत वन पट्टा उपलब्ध कराने काे कहा. जिला कल्याण पदाधिकारी ने संयुक्त सचिव को धरती आबा जनजातीय जन भागीदारी अभियान के तहत 15 जून से 15 जुलाई तक चलाये गये विशेष अभियान के तहत किये गये कार्यों की जानकारी दी. बताया गया कि आदी कर्मयोगी अभियान के तहत जिला, प्रखंड, पंचायत व गांव स्तर पर मास्टर ट्रेनरों का चयन किया जायेगा. उन्हें प्रशिक्षण देकर गांव में अनुसूचित जनजाति एवं आदिम जनजाति के लाभुकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा. बैठक में रवींद्र कुमार गुप्ता, इंदु प्रभा खलखो, कुमारी नीलम, डॉ स्वराज उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola