रामगढ़ शहर में गणेश महोत्सव की धूम, कहीं 20 फीट तो कहीं 101 किलो लड्डू का महाभोग

Updated:
विज्ञापन

युवा संघ द्वारा स्थापित गणपति पूजन में शामिल पूजारी व लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ शहर गणेश महोत्सव के रंग में रंगा है. विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडालों में गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई है. कहीं 20 फीट की विशाल प्रतिमा है, तो कहीं 101 किलो लड्डू का महाभोग आकर्षण का केंद्र है.

विज्ञापन

रामगढ़: गणेश महोत्सव को लेकर रामगढ़ शहर में उत्साह का माहौल है. विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडाल बनाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी है. पूजा समितियां पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सक्रिय हैं.

विज्ञापन

बाजारटांड़ में 20 फीट की गणपति प्रतिमा

गोला रोड बाजारटांड़ के पास रामगढ़ युवा संघ की ओर से 12वां पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव शुरू हुआ. यहां श्रीरामेश्वर मंदिर प्रारूप का पंडाल बनाया गया है, जिसमें गणपति की 20 फीट की प्रतिमा स्थापित की गयी है. वाराणसी के आचार्य संतोष पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा करायी. भगवान गणेश को 501 किलो का लड्डू भोग लगाया जायेगा. प्रतिदिन 501 किलो दूध की खीर का महाभोग होगा. 15 सितंबर को दोपहर एक बजे से अटूट भंडारा, शाम में 251 दीपों की महाआरती और रात में भजन होगा. संघ के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में प्रसिद्ध गायक-गायिका व कलाकारों की प्रस्तुति होगी.

गोरियारी बागी में 12वां गणेश महोत्सव शुरू

गोरियारी बागी में श्रीश्री गणेश पूजा समिति न्यू स्टार क्लब की ओर से 12वां गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है. सोमवार को पुजारी संदीप पांडेय ने मुख्य यजमान कमलेश कुशवाहा व उनकी पत्नी वीणा देवी से पूजन कार्य संपन्न कराया. 15 सितंबर को दोपहर 12 बजे से अटूट भंडारा और रात आठ बजे डांस प्रतियोगिता होगी. 18 सितंबर को शाम चार बजे प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा.

साहू मुहल्ला में 101 किलो लड्डू का महाभोग

साहू मुहल्ला कोयरी टोला में न्यू गुप्ता क्लब की ओर से 14वें वर्ष गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. यहां 101 किलो लड्डू का महाभोग और 101 दीपों की महाआरती आकर्षण का केंद्र रहेगी. समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, सचिव उमेश प्रसाद, उपाध्यक्ष रमेश साव, कोषाध्यक्ष बबलू साव, संरक्षक तुलसी साव व रंगलाल साव सक्रिय हैं.

बिजुलिया तालाब रोड में 16वां गणेश महोत्सव

बिजुलिया तालाब रोड स्थित सूर्य मंदिर के समीप युवा सहयोग समिति के तत्वावधान में 16वां श्री गणेश महोत्सव आयोजित किया जा रहा है. आयोजन को लेकर अध्यक्ष भोला राम, उपाध्यक्ष गगन करमाली, सचिव नीरज मोदी, कोषाध्यक्ष सोनू कुमार, सह सचिव राहुल सिंह, सह कोषाध्यक्ष रतन गिरि, गगन चौधरी सहित कमेटी के लोग सक्रिय हैं.

नेहरू रोड में पशुपतिनाथ मंदिर प्रारूप का पंडाल

नेहरू रोड में श्रीश्री शंकर शंभू शिवालय गणेश पूजा समिति की ओर से पांचवीं तीन दिवसीय श्रीगणपति पूजन महोत्सव मनाया जा रहा है. यहां पशुपतिनाथ मंदिर प्रारूप का पंडाल बनाया गया है. 14 सितंबर को पूजा के बाद रात में यूपी के कलाकारों की जीवंत झांकी प्रस्तुत होगी. 15 सितंबर की रात भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी. भंडारा व प्रसाद वितरण भी होगा. 16 सितंबर की शाम प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola