रामगढ़ में आज जश्ने ईद मिलादुन्नबी, सज-धजकर तैयार मस्जिदें; शहर में निकलेगा भव्य जुलूस

Updated:
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सजी रामगढ़ शहर की मस्जिद : Prabhat Khabar

रामगढ़ में आज जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. शहर की मस्जिदों को सजाया गया है और मुख्य मार्गों से भव्य जुलूस निकाला जाएगा.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रामगढ़ जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को रामगढ़ शहर में धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया जाएगा. पर्व को लेकर शहर की विभिन्न मस्जिदों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

गोलपार जामा मस्जिद, दुसाध मुहल्ला जामा मस्जिद, पुरानी मंडप स्थित मस्जिद, नई सराय ईदगाह, नई सराय मस्जिद, बस स्टैंड स्थित मस्जिद तथा टायर मोड़ स्थित मस्जिद को विशेष रूप से सजाया गया है. मस्जिदों में रोशनी और सजावट की गयी है.

मुख्य मार्गों से निकलेगा भव्य जुलूस

बुधवार सुबह जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में भव्य जुलूस निकाला जाएगा. यह जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए चट्टी बाजार, सुभाष चौक और लोहार टोला होते हुए संपन्न होगा. जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से भी आवश्यक व्यवस्था की गई है. शहर में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की गई है.

ये भी पढ़ें: मांडू में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला, नारों और नातिया कलाम से गूंजा क्षेत्र


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola