मांडू में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला, नारों और नातिया कलाम से गूंजा क्षेत्र
मांडू में ईद के अवसर पर जुलूस में शामिल लोग | Prabhat Khabar
मांडू में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय ने उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला. क्षेत्र इस्लामी नारों और नातिया कलाम से गूंज उठा.
मांडू : ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को मांडू एवं आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय की ओर से उत्साह और अकीदत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. जुलूस में बड़ी संख्या में बड़े-बुजुर्ग, बच्चे एवं नौजवानों ने शिरकत की। इस दौरान इस्लामी नारों और नातिया कलाम से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा.
आपके शहर में
जुलूस के दौरान लोगों में काफी उत्साह
जुलूस मांडू जामा मस्जिद से शुरू होकर मांडू एनएच-33 फोरलेन कट होते हुए आजाद बस्ती पहुंचा. इसके बाद विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए जुलूस पुनः मांडू जामा मस्जिद पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया. जुलूस के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया.
इस अवसर पर इन लोगों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर मांडू सदर मोहम्मद मुमताज, फिरोज अंसारी, शाहिद सिद्दीकी मिस्टर आलम, अकबर खान, राजा कुरैशी, मोहम्मद छोटू कुरैशी, इम्तियाज अंसारी एवं मोहम्मद शमी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. जुलूस के दौरान आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द का संदेश भी दिया गया. इसके अलावा जुलूस को थाना प्रभारी सदानंद कुमार अपने दल बल के साथ ग्रस्त करते नजर आए.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ के इन इलाकों में 10 हजार से अधिक बकायेदारों पर कार्रवाई, काटे गये बिजली कनेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए