रामगढ़ महाविद्यालय में नई शिक्षिका का किया गया स्वागत
फोटो फाइल 18 आर-5 रामगढ़ महाविद्यालय में नई शिक्षिका डॉ संगीता बारला का स्वागत करते शिक्षक संघ के सदस्य | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में नई शिक्षिका डॉ संगीता बारला का शिक्षक संघ ने सादे समारोह में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
रामगढ़. रामगढ़ महाविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से अर्थशास्त्र विभाग में कार्यभार ग्रहण करने वाली नई शिक्षिका डॉ संगीता बारला का शनिवार को आयोजित सादे समारोह में स्वागत किया गया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ की अध्यक्षा डॉ अनामिका ने किया.
इस अवसर पर डॉ कामना राय, डॉ प्रीति कमल, डॉ मालिनी डीन एवं डॉ राहुल कुमार ने डॉ संगीता बारला का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय परिवार में नई शिक्षिका का आगमन सभी के लिए हर्ष व गौरव का विषय है.
समारोह में डॉ रामाज्ञा सिंह, डॉ बलवंती मिंज, विजेता तिग्गा, डॉ शालिनी प्रकाश, डॉ नीतू मिंज, बीरबल महतो, साजिद हुसैन, डॉ शाहनवाज खान, प्रेमचंद महतो, गोपाल कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए