भुरकुंडा: नातिनी को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर लौट रही थीं वृद्ध महिला, तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मौत
मृतक महिला की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
भुरकुंडा में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 69 वर्षीय सुमित्रा देवी की दर्दनाक मौत हो गई. अस्पताल से नातिनी को छुट्टी कराकर लौट रही महिला की जान चली गई.
भुरकुंडा(रामगढ़). में सीसीएल हॉस्पिटल गेट के पास एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई. तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 69 वर्षीय एक वृद्धा की मौत हो गई. मृतका की पहचान एमईसीएल कॉलोनी, सायल मोड़ निवासी स्व. रामलाल करमाली की पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में हुई है. घटना के बारे में बताया जाता है कि सुमित्रा देवी अपनी नातिनी को सीसीएल अस्पताल से छुट्टी कराकर घर जा रही थीं. घटना के बाद से परिवार में कोहराम है.
दुर्घटना का विवरण
मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए वह सड़क किनारे खड़ी थीं, तभी भुरकुंडा की ओर से आ रही काले रंग की तेज रफ्तार पैशन प्रो बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. बाइक पर दो युवक सवार थे, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए.
घटना के बाद आरोपी फरार
टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े, लेकिन लोगों के पकड़ने से पहले ही बाइक उठाकर भुरकुंडा थाना की ओर भाग निकले. स्थानीय लोगों ने घायल सुमित्रा देवी को तुरंत सीसीएल अस्पताल पहुंचाया. गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रांची सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: सहायता राशि दिलाने के नाम पर लिये ब्लैंक चेक, खाते से निकाल लिये तीन लाख
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए