पतरातू थर्मल विद्यालय में शिक्षण निरीक्षण, गुणवत्ता और अनुशासन पर जोर

Updated:
विज्ञापन

पीटीआर में शिक्षकों को संबोधित करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पतरातू के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और शिक्षण पद्धति को बेहतर बनाने के लिए विशेष निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन

पतरातू, रामगढ़ : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू थर्मल में गुरुवार को शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं शिक्षण पद्धति को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शिक्षण निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. निरीक्षण टीम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रामगढ़ के प्रधानाचार्य प्रवीण, पतरातू बाजार के प्रधानाचार्य कमलजीत सिंह तथा रजरप्पा प्रोजेक्ट के वरिष्ठ आचार्य मिथिलेश खन्ना शामिल थे.

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना से हुई. इसके बाद टीम ने विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन किया. इस दौरान आचार्यों की शिक्षण शैली, विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं, पाठ योजनाओं, कक्षा अनुशासन तथा डिजिटल एवं प्रायोगिक शिक्षण पद्धति की समीक्षा की गयी.

शिक्षण व्यवस्था की सराहना

समीक्षा बैठक में निरीक्षण टीम ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास की सराहना की. टीम ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति व संस्कारों के समावेश को विद्यालय की विशेषता बताया.

कार्यक्रम के अंत में निरीक्षण दल के सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola