रजरप्पा जा रही श्रद्धालुओं की अर्टिगा बोतल मोड़ पर पलटी, बाल-बाल बचे यात्री
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त अर्टिगा कार को ले जाता क्रेन | Prabhat Khabar Network
रजरप्पा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार बोतल मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं।
रजरप्पा, रामगढ़ : चितरपुर-रजरप्पा मंदिर फोरलेन मार्ग स्थित बोतल मोड़ के समीप गुरुवार को श्रद्धालुओं से भरी अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. हादसे में कार सवार श्रद्धालु बाल-बाल बच गये, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
जानकारी के अनुसार, बिहार के हरनौत से पांच-छह श्रद्धालु अर्टिगा कार (बीआर 01 जेजी-2471) से पूजा-अर्चना के लिए मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा आ रहे थे. इसी दौरान बोतल मोड़ के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी.
पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलने पर रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक संजय रजक मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामूली रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा.
दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया. बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को मौके से हटाया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए