बीएड-डीएलएड के नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं का हुआ स्वागत, संस्कार और अनुशासन का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

अभिमुखीकरण कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ दोनों सत्र के प्रशिक्षु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चितरपुर के डॉ एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में बीएड और डीएलएड सत्र 2026-28 के नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

चितरपुर, रामगढ़ : सुकरीगढ़ा लारी स्थित डॉ एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में बीएड एवं डीएलएड सत्र 2026-28 के नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु-शिक्षकों ने नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं का स्वागत किया.

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार एवं सचिव डॉ संजय कुमार प्रभाकर ने संयुक्त रूप से किया. अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान देने के साथ उनमें संस्कार, नैतिक मूल्य और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं. उन्होंने प्रशिक्षुओं से नियमित कक्षा में उपस्थित रहने, अनुशासन का पालन करने और प्रशिक्षण का बेहतर उपयोग करने की अपील की.

सचिव ने प्रशिक्षुओं से शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण सुविधाओं का पूरा लाभ उठाने की बात कही. वहीं, पुराने प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव साझा कर नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन किया. विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया.

कार्यक्रम का संचालन नयन कुमार मिश्रा ने किया. मौके पर प्राचार्य डॉ सुशील कुमार उपाध्याय, सहायक प्राध्यापक मोहम्मद परवेज अख्तर, सहायक प्राध्यापिका इंदु कुमारी झा, व्याख्याता बाबूचंद प्रसाद समेत शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं प्रशिक्षु मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola