थाने पहुंचकर विद्यार्थियों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली, हेल्पलाइन नंबरों की भी मिली जानकारी

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ थाना के शैक्षणिक भ्रमण के दौरान थाना में मणिपाल स्कूल के विद्यार्थी और शिक्षक. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मणिपाल स्कूल के विद्यार्थियों ने रामगढ़ थाना का दौरा किया। थाना प्रभारी ने छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

विज्ञापन

रामगढ़ : मणिपाल स्कूल के कक्षा छह से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने गुरुवार को रामगढ़ थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया. थाना पहुंचने पर थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने विद्यार्थियों को पुलिस की जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी.

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस कानून-व्यवस्था बनाये रखने, अपराध की रोकथाम, लोगों की सुरक्षा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य करती है. पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को थाना के विभिन्न कक्षों का भ्रमण कराया और वहां होने वाले कार्यों की जानकारी दी.

शिकायत से लेकर आपातकालीन मदद तक की दी जानकारी

विद्यार्थियों को शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के तरीकों के बारे में बताया गया. उन्हें 112, 100, 1091, 181 और 1098 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गयी. महिला थाना में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित सहायता के बारे में भी बताया गया.

विद्यालय के निदेशक गया प्रसाद राय ने थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक जानकारी देना जरूरी है.

मौके पर राजू महतो, संध्या पाठक, प्रीति शर्मा, जोया आफरीन अली, अंजन मंडल और संदीप अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola