चितरपुर में युवक से मारपीट कर 1300 रुपये छीनने का आरोप, तीन पर केस की मांग

Updated:
विज्ञापन

घायल प्रकाश दीप पटवा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चितरपुर के प्रकाश दीप पटवा ने तीन युवकों पर मारपीट कर 1300 रुपये छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

चितरपुर. चितरपुर काली चौक निवासी प्रकाश दीप पटवा ने रजरप्पा थाना में आवेदन देकर तीन युवकों पर मारपीट कर घायल करने, 1300 रुपये छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. आवेदन में सुब्रमनियम, प्रकाश साव व सुजल साव को आरोपी बनाया गया है.

विज्ञापन

प्रकाश ने बताया कि 17 सितंबर की रात तीनों उसके घर के सामने पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे और घर की महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया. इसके बाद रजरप्पा मोड़ स्थित सूर्या होटल में पहुंचकर लात-घूंसों, रॉड, लाठी-डंडे व धारदार हथियार से मारपीट की. इस दौरान जेब से रुपये निकालने का भी आरोप है. घर लौटने के दौरान काली चौक पर फिर मारपीट की गयी.

आवेदन में पत्नी द्वारा घटना का वीडियो बनाने पर मोबाइल फेंकने तथा थाना में गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola