चितरपुर कॉलेज में हिंदी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दीं विविध प्रस्तुतियां

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चितरपुर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-एक द्वारा हिंदी दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं. मुख्य अतिथि ने हिंदी को संवाद से बढ़कर संस्कृति और संवेदना से जुड़ी भाषा बताया.

विज्ञापन

चितरपुर. चितरपुर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-एक के तत्वावधान में शनिवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि रामगढ़ कॉलेज की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अनामिका प्रिया और विशिष्ट अतिथि प्राचार्या डॉ संज्ञा उपस्थित थीं.

विज्ञापन

विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, नाटक, कविता-पाठ व भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. मुख्य अतिथि ने कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि संस्कृति, संवेदना और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी भाषा है. विद्यार्थियों को हिंदी को विषय तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए. प्राचार्या ने भी हिंदी के प्रति सम्मान और रुचि विकसित करने पर जोर दिया.

कार्यक्रम का संचालन प्रो उत्तम कुमार व जानवी दुबे ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ ताराशंकर अग्रवाल ने किया. मौके पर प्रो ज्योति कुमारी, प्रो जूही उपाध्याय, प्रो अंजनी करमाली, प्रो निरंजन महतो, प्रो मनोज कुमार झा, प्रो अंजू कुमारी, प्रो निकहत परवीन, प्रो रेवालाल पटेल, प्रो शबाना अंजुम, डॉ हीना कौसर, प्रो दीपक कुमार, प्रो मीना मुंडा, प्रो नगमा नौशाबा, प्रो इब्राहिम अहमद, प्रो उत्तम कुमार सिंह, जफरुल हसन खान, आसिया आफरीन, कुसुम कुमारी, सोनू कुमार, राजेश तिवारी, पिंटू प्रजापति एवं आमिर अली उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola