सीसीएल की जमीन पर बने 55 मकान-दुकानों पर चिपकाया इश्तेहार, सात दिन में मांगे वैध दस्तावेज

Updated:
विज्ञापन

इस्तेहार चिपकाते सुरक्षा कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीसीएल हजारीबाग के संपदा विभाग ने केदला उत्खनन परियोजना क्षेत्र में अधिग्रहित जमीन पर बने 55 मकान व दुकानों पर इश्तेहार चिपकाए हैं. कब्जाधारियों को 7 दिनों के भीतर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

केदला से वकील चौहान की रिपोर्ट

विज्ञापन

केदला. सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के संपदा विभाग के अधिकारियों ने केदला उत्खनन परियोजना के सीएचपी क्षेत्र में अधिग्रहित जमीन पर बने मकान व दुकानों पर सुरक्षा कर्मियों की मदद से इश्तेहार चिपकाया. इसमें करीब 55 मकान व दुकान शामिल हैं. कार्रवाई के बाद दुकानदारों और मकान मालिकों में दहशत का माहौल है.

इश्तेहार में कहा गया है कि ग्राम केदला स्थित उक्त भूमि को सीसीएल ने वर्ष 1983 में कंपनी के प्रयोजन के लिए अधिग्रहित किया था. कुछ लोगों ने बिना वैध अनुमति, पट्टा अथवा सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के जमीन पर कब्जा कर मकान व दुकान का निर्माण कर लिया है. भूमि का खाता नंबर 01, प्लॉट संख्या 75 और रकबा 37 एकड़ 20 डिसमिल बताया गया है.

सीसीएल ने कब्जाधारियों को नोटिस जारी होने की तिथि से सात दिनों के भीतर संपदा अधिकारी, हजारीबाग क्षेत्र के कार्यालय में वैध दस्तावेज या अधिकार से संबंधित प्रमाणित प्रति जमा करने को कहा है. जिनके पास वैध अधिकार नहीं है, उन्हें निर्धारित अवधि में कब्जा व निर्माण स्वयं हटाकर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया है. ऐसा नहीं करने पर पीपी एक्ट 1971 सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola