भुरकुंडा: बांसगढ़ा माइंस में 40वीं क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता शुरू
खदान से बचाव ऑपेरशन पूरा कर बाहर निकलती टीम | Prabhat Khabar Network
बांसगढ़ा माइंस में 40वीं चार दिवसीय क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हुआ। 13 टीमें आपातकालीन बचाव कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
भुरकुंडा. सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र की बांसगढ़ा माइंस में मंगलवार को 40वीं चार दिवसीय क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हुआ. रांची मुख्यालय से पहुंचे अधिकारियों ने प्रतियोगिता का उदघाटन किया. बैंड की धुन पर 13 रेस्क्यू टीमों के जवानों ने मार्च पास्ट किया.
प्रतियोगिता में बीएंडके, कथारा, ढोरी, बोकारो-करगली, रामगढ़, रजरप्पा, अरगड्डा, पिपरवार और मेजबान बरका-सयाल समेत सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों की 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं. प्रतियोगिता का उद्देश्य खदान दुर्घटना, गैस रिसाव और आग जैसी आपात परिस्थितियों में रेस्क्यू टीमों की तत्परता, तकनीकी दक्षता और बचाव क्षमता को परखना है.
अधिकारियों ने कहा कि खान बचाव दल कोल इंडिया की रीढ़ हैं. प्रतियोगिता में जवानों के समन्वय, फिटनेस, तकनीकी दक्षता और आधुनिक उपकरणों के संचालन की परीक्षा होगी. बांसगढ़ा माइंस में रेस्क्यू रिले रेस, फर्स्ट एड, गैस जांच, कृत्रिम श्वसन और आधुनिक बचाव उपकरणों के संचालन सहित विभिन्न स्पर्धाएं होंगी. अंतिम दिन विजेता टीम को सम्मानित किया जायेगा. यही टीम आगे अखिल भारतीय खान बचाव प्रतियोगिता में सीसीएल का प्रतिनिधित्व करेगी.
मौके पर उपनिदेशक खान सुरक्षा (खनन) कोडरमा आरएस पाटिल, उपनिदेशक खान सुरक्षा (विद्युत) रांची मलय कुमार जैन, अरविंद कुमार, उपनिदेशक खान सुरक्षा (खनन) चाईबासा मिथिलेश कुमार, पीओ कुमार राकेश सत्यार्थी, विकास कुमार, मैनेजर एसके सिंह, रवि रंजन सहित किशुन महतो, रंजीत कुमार, पवन झा, परमानंद झा, दिनकर कुमार सिंह, शशि रंजन, आलोक पुरकर, लक्ष्मी नारायण प्रसाद, मदन मोहन ओझा और मनोज कुमार उपस्थित थे.
दिसंबर में होगी ऑल इंडिया प्रतियोगिता
55वीं ऑल इंडिया माइंस रेस्क्यू प्रतियोगिता एक से पांच दिसंबर तक कोल इंडिया की मेजबानी में होगी. इसमें ईसीएल, बीसीसीएल, सीसीएल, एनसीएल, डब्ल्यूसीएल, एसईसीएल और एमसीएल समेत सेल, टाटा स्टील, हिंडाल्को और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड सहित सरकारी व निजी कंपनियों की 25 से अधिक रेस्क्यू टीमें हिस्सा लेंगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए