रामगढ़: स्वर्णकार समाज के सम्मेलन में सामाजिक एकजुटता और विकास पर हुआ मंथन

विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में स्वर्णकार समाज का सम्मेलन: सामाजिक विकास की गति बढ़ाने और समस्याओं के समाधान पर जोर. 200 पदाधिकारियों को सम्मान. जानें क्या हुए प्रस्ताव.

विज्ञापन

रामगढ़. रोटरी क्लब रामगढ़ कैंट में मंगलवार को अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन, जिला रामगढ़ का सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शंकर वर्मा ने की.

विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री दीपक वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जितेंद्र वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश बाबूलाल सोनी, प्रदेश अध्यक्ष झारखंड गोपाल सोनी, प्रदेश महामंत्री विनोद वर्मा व जिला प्रभारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सोनी उपस्थित थे. सम्मेलन में संगठन को एक मंच पर लाकर सामाजिक विकास को गति देने और समाज के सदस्यों की समस्याओं के समाधान में संगठन के माध्यम से सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया.

जिला कार्यालय का जल्द उदघाटन करने तथा प्रत्येक माह आवश्यक बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठकों के माध्यम से सामाजिक विकास और समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की बात कही गयी. इस दौरान करीब 200 पदाधिकारियों को अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

संचालन जिला महासचिव पप्पू सोनी ने किया. मौके पर मुकेश प्रसाद, सतीश प्रसाद, विष्णु प्रसाद, उदय प्रसाद स्वर्णकार, दसई प्रसाद, अनिल प्रसाद, गणेश प्रसाद, निरंजन कुमार, अमरनाथ वर्मा, कपिल प्रसाद, विष्णु प्रसाद, नरेश प्रसाद, अजय सोनी, सौरभ वर्मा, मिथुन कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola