महामाया टुंगरी में धूमधाम से मनाया गया करम पर्व महोत्सव
टुंगरी करम महोत्सव
महामाया टुंगरी में करम पर्व महोत्सव उत्साह से मनाया गया. यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और प्रकृति के प्रति सम्मान को दर्शाता है. जानें इसकी महत्ता.
रामगढ़. महामाया टुंगरी में मंगलवार को करम पूजा समिति की ओर से धूमधाम से करम पर्व महोत्सव मनाया गया. प्रकृति पर्व के रूप में मनाये जाने वाले करम पर्व पर भाई-बहन के अटूट प्रेम और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया.
इस अवसर पर बहनों ने दिनभर उपवास रखकर भाईयों की लंबी उम्र की कामना की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव मनोज महतो उपस्थित थे. कथावाचक प्रो बीरबल महतो ने करम पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला.
मौके पर झलकदेव महतो, अशोक महतो, महेंद्र कुमार, महेश महतो, चुन्नीलाल महतो, विकास कुमार, महेंद्र महतो, धनंजय कुमार, नरेश महतो, जागो व सुरेंद्र सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. महिला श्रद्धालुओं में तारा देवी, कविता, सरिता, धनमनी, परमिला, तारों, मालती, सीता व देववंती सहित अन्य शामिल थीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष सुरेश महतो, सचिव अधिवक्ता टिकेन्दर कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, शीतल प्रसाद व महेंद्र कुमार ने योगदान दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए