झारखंड आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर मंत्री इरफान अंसारी से मिले महमूद आलम, सम्मान और अधिकार का मुद्दा उठाया
मंत्री से मुलाकात करते आंदोलनकारी | Prabhat Khabar Network
झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के महमूद आलम ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात कर आंदोलनकारियों की समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा की।
केदला: झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के मुख्य संयोजक महमूद आलम ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने झारखंड आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं, मांगों और लंबित मामलों को लेकर मंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की.
आपके शहर में
महमूद आलम ने आंदोलनकारियों के सम्मान, अधिकार और कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. ऐसे में उनके हितों से जुड़े मामलों पर सरकार को गंभीरता से पहल करनी चाहिए.
उन्होंने आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाने की मांग की. साथ ही संबंधित मांगों को सरकार के समक्ष रखने को लेकर भी मंत्री के साथ चर्चा हुई.
महमूद आलम ने कहा कि उन्हें सरकार से आंदोलनकारियों के हित में सकारात्मक पहल की उम्मीद है.
यह भी पढें: रक्षाबंधन पर सजे बलसगरा के बाजार, कार्टून से लेकर रुद्राक्ष और चंदन वाली राखियों ने खींचा ध्यान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए