रक्षाबंधन पर सजे बलसगरा के बाजार, कार्टून से लेकर रुद्राक्ष और चंदन वाली राखियों ने खींचा ध्यान

Updated:
विज्ञापन

राखी बांधती बहन | Prabhat Khabar Network

बलसगरा में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। बाजारों में रही भारी भीड़।

विज्ञापन

रामगढ़: रामगढ़ के बलसगरा क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक तरीके से मनाया गया. पर्व को लेकर बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. वहीं, भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किये.

आपके शहर में

विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर बलसगरा समेत आसपास के बाजारों में विशेष चहल-पहल रही. बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें सजी हुई थीं. बच्चों से लेकर युवतियों तक के लिए विभिन्न डिजाइन और आकर्षक राखियां उपलब्ध थीं. कार्टून, रुद्राक्ष, मोती, चंदन समेत कई तरह की राखियां लोगों को आकर्षित कर रही थीं.

पर्व को लेकर मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर भी दिनभर खरीदारों की भीड़ रही. लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार राखी, मिठाई और उपहारों की खरीदारी की. घरों में भी भाई-बहनों ने एक-दूसरे के प्रति प्रेम और स्नेह जताते हुए रक्षाबंधन का पर्व मनाया.

यह भी पढें: रामगढ़ में अनोखा रक्षाबंधन, सफाईकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और पत्रकार बने बहनों के ‘भाई’


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola