गोला: राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत बुजुर्गों को बांटे गये सहायक उपकरण
कार्यक्रम में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत गोला प्रखंड में बुजुर्गों को मिले सहायक उपकरण. विधायक ममता देवी ने बांटे छड़ी, वॉकर, व्हीलचेयर और चश्मे, जिससे दैनिक जीवन सुगम होगा.
गोला. गोला प्रखंड अंतर्गत किसान उच्च विद्यालय डभातू में मंगलवार को राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विधायक ममता देवी मुख्य रूप से शामिल हुईं.
उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के बीच छड़ी, वॉकर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, चश्मा, व्हीलचेयर-कमोड सहित अन्य उपयोगी उपकरणों का वितरण किया. उपकरण मिलने से बुजुर्गों को दैनिक कार्यों में सहूलियत होगी और उनका जीवन सुगम बनेगा. इस दौरान विधायक ने वरिष्ठ महिला-पुरुषों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली.
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को समझना और उनके जीवन को आसान बनाने में सहयोग करना समाज की जिम्मेदारी है. कार्यक्रम में मनेश्वर महतो, टेकलाल महतो, निहार रंजन, परमेश्वर महथा, जगेश्वर महथा सहित अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए