पतरातू में छह घंटे बिजली रहेगी प्रभावित, 33 केवी लाइन में होगा मेंटेनेंस
पतरातू क्षेत्र में 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस कार्य के कारण आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उपभोक्ता पहले से तैयारी कर लें।
पतरातू, रामगढ़ : 33 केवी लाइन में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य को लेकर शुक्रवार को पतरातू क्षेत्र के कई फीडरों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 11 केवी कॉलोनी-1, कॉलोनी-2, डैम और पतरातू फीडर तथा 33 केवी रेलवे-भुरकुंडा लाइन आंशिक रूप से बंद रहेगी.
मेंटेनेंस के कारण आपूर्ति होगी प्रभावित
इस दौरान 33 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा. इसके कारण संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित या आंशिक रूप से प्रभावित होने की संभावना है.
सहायक विद्युत अभियंता रोहिताश कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाये रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है. उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले से निपटाने और विभाग को सहयोग करने की अपील की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए