..रंगदारी के लिए गज्जू की साइडिंग पर राहुल गैंग ने की फायरिंग

Updated:
विज्ञापन
..रंगदारी के लिए गज्जू की साइडिंग पर राहुल गैंग ने की फायरिंग

पतरातू रेलवे फाटक के समीप स्थित रेलवे साइडिंग के कोयला इंट्री गेट चेक पोस्ट पर बुधवार की मध्य रात्रि अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग की.

विज्ञापन

17बीएचयू0003-इसी इंट्री प्वाइंट पर हुई गोलीबारी की घटना, 0004-घटनास्थल पर पड़ा खोखा. पर्चा छोड़ कहा, ये ट्रेलर है, इग्नोर करने पर एके-56 से होगा स्वागत पतरातू. पतरातू रेलवे फाटक के समीप स्थित रेलवे साइडिंग के कोयला इंट्री गेट चेक पोस्ट पर बुधवार की मध्य रात्रि अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग की. घटना रात 11.55 की है. फायरिंग होने के बाद कर्मचारी इधर-उधर भाग गये. कामकाज बंद हो गया. फायरिंग की जिम्मेवारी राहुल दुबे गैँग ने ली है. घटनास्थल पर फेंके गये पर्चे से इस बात की जानकारी हुई है. इस पर्चे में साइडिंग संचालक सौंदा बस्ती सरैया टोला निवासी दामोदर मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर गज्जू उर्फ गजानंद साव को धमकी देते हुए कहा गया है कि यह फायरिंग ट्रेलर है. यदि हमारे गैंग को इग्नोर किया, तो अगली बार एके-47 व एके-56 से आपका वेलकम किया जायेगा. घटनास्थल पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि गोली चलाने वाले दो लोग बुलेट से पहुंचे थे. गोली चलाने के बाद अपराधियों ने पर्चा छोड़ा व भाग निकले. घटना की सूचना पर पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल से पुलिस ने पांच खोखा बरामद किया. पूरी रात साइडिंग का कामकाज बंद रहने के बाद सुबह से कामकाज चालू हुआ. इधर, मामले पर पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ चल रही है. चौथे गिरोह की इंट्री से बढ़ी बेचैनी. पतरातू क्षेत्र में पूर्व से तीन आपराधिक गिरोह पांडेय, श्रीवास्तव व अमन साहू का वर्चस्व है. ऐसे में चौथे गिरोह राहुल दुबे गैंग की इंट्री से व्यवसायियों, ठेकेदारों व ट्रांसपोर्टरों की बेचैनी बढ़ गयी है. पूर्व से उक्त तीनाें गैंगों को रंगदारी दे रहे लोग चिंता में घिर गये हैं. नये गैंग के संभावित डिमांड से उनकी पेशानी पर अभी से ही बल पड़ गया है. साथ ही पुलिस के लिए भी इस गैंग की इंट्री ने बड़ी चुनौती पेश की है. पतरातू क्षेत्र से आपराधिक गिरोहों के सफाये के लिए कसरत कर रही पुलिस को अब इस मामले में और मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी. चार माह पूर्व रेलवे फाटक के पास हुई थी फायरिंग. घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर चार माह पूर्व रंगदारी के लिए श्रीवास्तव गैंग ने रेलवे फाटक ओवरब्रिज निर्माण कंपनी के साइट पर फायरिंग की थी. यह फायरिंग 10 दिसंबर को हुई थी. हालांकि पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन करते हुए सभी अपराधियों को जेल भेज दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola