खिलाड़ियों की प्रतिभा निखार रही है आजसू : पीयूष

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों की प्रतिभा निखार रही है आजसू : पीयूष

विज्ञापन

दुलमी. दुलमी बाजार टांड़ में युवा आजसू के तत्वावधान में आयोजित प्रखंड स्तरीय क्रिकेट व वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि आजसू नेता पीयूष चौधरी व विशिष्ट अतिथि प्रमुख रेणु देवी, उप प्रमुख धर्मधीर महतो ने किया. श्री चौधरी ने कहा कि आजसू पार्टी खेलकूद करा कर सुदूरवर्ती क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखार रही है. वॉलीबॉल का फाइनल मैच नया बगरइ बनाम पुराना बगराइ के बीच खेला गया. इसमें नया बगरइ ने पुराना बगरइ को पराजित किया. क्रिकेट में सीरू ने पोटमदगा को पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया. विजेता व उप विजेता टीम को अतिथियों ने सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार महतो ने किया. मौके पर पंकज महतो, सुरेश पटेल, अखिलेश पिंगले, बसंत नारायण महतो, विनेश सिंह, किलश महतो, श्याम किशोर महतो, अभय कुशवाहा मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola