कैरम प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन
कैरम प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

कैरम प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

विज्ञापन

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के राज बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय, सांडी में शुक्रवार को प्रखंड संसाधन केंद्र चितरपुर द्वारा प्रखंड स्तरीय प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुलोचना कुमारी एवं विशिष्ट अतिथि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो इंशा अल्लाह ने किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुझान बढ़ता है. इस दौरान अंडर – 17 एवं अंडर – 19 में एकल और युगल टीम के बीच कैरम बोर्ड का कई मैच खेला गया. इसमें अंडर – 17 बालक एकल में उच्च विद्यालय सुकरीगढ़ा, बालिका एकल में उच्च विद्यालय बड़कीपोना, अंडर – 19 बालक एकल में राज बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय सांडी, अंडर – 17 बालक युगल में उच्च विद्यालय रजरप्पा प्रोजेक्ट, बालिका युगल में उच्च विद्यालय बड़कीपोना की टीम विजेता बनी. विजेता छात्र – छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया. विजेता खिलाड़ी 15 मई को होने वाले जिला स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता में भाग लेंगे. कार्यक्रम का संचालन रिसोर्स शिक्षक पॉवेल कुमार ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू करमाली, विनोद कुमार, रोशन करमाली, प्रियंका कुमारी, जितेंद्र कुमार का सराहनीय योगदान रहा. मौके पर प्राचार्य मनोज कुमार मिश्रा, रवि प्रकाश केसरी, प्रेमचंद्र पोद्दार, हीरू प्रजापति, सहित ओहदार, रामविलास महतो, प्रिया कुमारी, शाहनवाज अहमद, राजेंद्र कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola